नवादा : जिले के बिहार -झारखंड सीमा पर गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में पुलिस का चेहरा उस समय सामने आया जब मेरा देखने आते युवक को इतना दौड़ाया कि उसे तालाब में कूदने पर मजबूर होना पड़ा। सुबह शव बरामद होते ही बवाल मच गया। मृतक विशनपुर गांव का भोला राजवंशी का बेटा 18 वर्षीय सूरज कुमार बताया गया है।
पुलिस का आरोप है कि युवक ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील हरकतें के बाद उसे पकड़ने के क्रम में तालाब में कूद गया। वैसे आरोप कितना सच है यह तो बाद की बात है। शव बरामद होते ही स्थानीय लोगों का ग़ुस्सा भड़क उठा तथा आगजनी कर पथ को जाम कर थाने का घेराव कर दिया। थानाध्यक्ष ने सूचना वरीय अधिकारियों को दी। अतिरिक्त पुलिस के पहुंचने के साथ भीड़ पर पुलिस वालों ने लाठियां भांजी। इतने पर भी शांत नहीं हुआ तो आंसू गैस के गोले दागे गए।
बावजूद थाने व पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा रोड़ेबाजी होते देख पुलिस वाले ने आत्मरक्षार्थ गोलियां दागीं। गोलीबारी में एक महिला शोभा देवी के जख्मी होने की अपुष्ट खबर है। वैसे उक्त मामले में अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन घटना सत्य है। स्थानीय लोगों द्वारा न केवल घटना की पुष्टि की जा रही है बल्कि घटना के लिए अनि प्रीति कुमारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बहरहाल उक्त मामले में आधिकारिक बयान आना शेष है। अधिकारियों द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
भईया जी की रिपोर्ट