नवादा : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखा। ऐसा पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के मेघीपुर निवासी वरिय अधिवक्ता श्री लुटन सिंह का शुक्रवार को निधन होने की सुचना के कारण हुआ। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मृत अधिवक्ता की सादगी को याद करते हुए अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए उनके योगदान की विशेष चर्चा की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कु. सिन्हा, पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, अधिवक्ता निरंजन प्रसाद, प्रमोद कुमार बर्मा, अजित कुमार, अर्जुन सिंह, संजय परिदर्शि, सुनीता कुमारी, नीलम प्रवीन, राम विनय सिंह, संजय सिंह विजय सिंह, ब्रज किशोर सिंह, के के चौधरी, मैहर तबसु. म ,संयुक्ता कुमारी, मनोज कुमार, अमित कुमार, देवन्द्र यादव, पी पी मनोज सिंह, पूर्व पी पी मो तारिक, कृष्ण पाण्डेय, साजिद खान, सुरज प्रकाश, चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट