नवादा : जिले के अतिसंवेदनशील अकबरपुर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने अकबरपुर व फतेहपुर में विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष कौशल पांडेय एवं सदरी दुर्गा समिति के अध्यक्ष कारु माली मौजूद थे। उन्होंने अकबरपुर बाजार में छ: दुर्गापूजा कमिटी के सदस्यों से मिलकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने सभी पूजा कमिटी सदस्यों को मेला में सुचारु रुप से व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन के गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समिति पंडालों में अग्निशमन जरुर रखें। जिससे किसी भी अप्रिय घटना होने पर उससे तुरंत निपटा जा सके। थानाध्यक्ष के भ्रमण से पूजा समिति सदस्यों के साथ मेरा घूमने आने वालों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वे सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होते दिखाई दे रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट