By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नित्यानंद राय ने गिनाई मोदी-नीतीश सरकार की उपलब्धियां 

Swatva
Last updated: September 11, 2025 9:13 pm
By Swatva 374 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं से जुड़ी उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज देश का कोई गरीब भूखा नहीं सोता, क्योंकि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन और इलाज के लिए पांच लाख रुपये का आयुष्मान भारत कार्ड दिया । गरीब परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराकर सम्मान दिया । उन्होंने पीएम को “गरीबों का मसीहा और विकास का भागीरथ” बताया।

- Advertisement -

मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष को लेकर कहा कि पहले बिहार हत्या, अपहरण और भय का पर्याय बन गया था। यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है, जिसमें धर्म की जीत होगी। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। इससे पहले नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का नया विकास का पैमाना तय हुआ है। 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी विकास हुआ है। बिहार सरकार में मंत्री नितीन नवीन ने कहा कि जिले में करोड़ों रुपये से विकास की योजनाएं बनी हैं। हरेक क्षेत्र में विकास हो रहा है।

उन्होंने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में ही लोग रात 11 बजे परिवार के साथ मरीन ड्राइव पर घूम सकते हैं। नवादा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इस बार हम काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि एनडीए सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में 50% आरक्षण दिया। रजौली विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यहां कई और योजनाएं जमीन पर उतरेगी।

उन्होंने कौशल यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा लोकसभा चुनाव में ही उन्होंने राजद में शामिल होने की पटकथा तैयार कर ली थी। जदयू में रहते एनडीए का विरोध किया था। अब उनका जलवा समाप्त हो चुका है। कोई उनकी बात की नोटिस तक नहीं लेता। शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से करीब पांच अरब रुपये की योजनाओं का शिलान्यास होगा। मंत्री नितिन नवीन के गांव अमावां में उनके पिता के नाम पर गांव में आदर्श पुस्तकालय बनाया जाएगा। नवादा के एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि जिले में इस बार पांचों विधानसभा सीट एनडीए जीतेगी।

- Advertisement -

सम्मेलन में हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, हम जिला अध्यक्ष अशोक राजवंशी, रामविलास लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, रालोसपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा , विधानपरिषद प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना मंच पर मौजूद रहे। मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य उर्फ गगन ने किया। सम्मेलन में रजौली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजारों समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता

- विरोध करना पड़ा महंगा नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहारी समाज

“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”

Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राजनीति के…

By Swatva
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey

जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

- तेयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई नवादा : जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?