By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रजौली (सु.) सीट से कई दावेदार मैदान में, टिकट की जद्दोजहद तेज

Swatva
Last updated: September 9, 2025 3:09 pm
By Swatva 466 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली (सु.)विधानसभा क्षेत्र से 2025 के चुनाव को ले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न दलों में टिकट की दौड़ शुरू हो चुकी है। भाजपा और राजद जैसे प्रमुख दलों से लेकर छोटे-छोटे राजनीतिक दलों तक, सभी अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा से इस बार सात दावेदार टिकट के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इनमें पूर्व प्रत्याशी, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं। सभी अपने स्तर से कार्यकर्ताओं को साधने और पार्टी नेतृत्व तक अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं।

- Advertisement -

इसी तरह सर्वाधिक भीड़ राजद खेमे में टिकट की होड़ मची है। पार्टी से सात नेताओं ने अपना दावा ठोक रखा है। इनमें पुराने प्रत्याशी, पूर्व मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा चेहरे शामिल हैं। राजद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि इस बार पार्टी नेतृत्व स्थानीय समीकरण को देखते हुए उम्मीदवार तय करेगा। वहीं, जन सुराज पार्टी से भी तीन लोगों ने मैदान में उतरने की तैयारी की है। पार्टी का दावा है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और उन्हें बड़ा समर्थन मिलेगा। इसके अलावा बसपा, लोजपा (रामविलास) हम तथा अन्य छोटे दलों से भी कई इच्छुक नेताओं ने टिकट की मांग शुरू कर दी है। इन दलों से कुल मिलाकर आधा दर्जन दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं।

रजौली विधानसभा क्षेत्र में पिछला चुनाव जदयू, भाजपा और राजद के बीच कड़ा मुकाबला रहा था। हालांकि, इस बार गठबंधन की स्थिति को लेकर भी संशय है, जिससे टिकट की राजनीति और जटिल हो गई है। क्षेत्र के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2025 का चुनाव जातीय समीकरण, संगठन की पकड़ और प्रत्याशी की छवि पर निर्भर करेगा। फिलहाल, टिकट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा में अभी समय है, लेकिन दावेदारों की सक्रियता और होड़ ने इलाके की राजनीति को पहले से ही गरमा दिया है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व की बैठकें और केंद्रीय नेताओं की रणनीति यह तय करेगी कि किसके हाथ में रजौली के टिकट की चाबी जाती है।

भईया जी क रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updaes, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई

अरवल - सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया…

By Swatva
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
बिहारी समाज

BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन

बिहार के छात्रों में बेचैनी है। सरकार द्वारा चुनाव पूर्व वोट के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना इंतजार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?