नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री आशुतोष कुमार झा के कर कमलों द्वारा सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार से 13.09.2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन/विधिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह प्रचार वाहन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूक करेगा तथा पंपलेट आदि का वितरण करेगा, जिससे नवादा वासियों को दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके वादों का निष्पादन सुलभ हो सके। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, सभी न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, पैनल अधिवक्तागण, पारा विधिक स्वयंसेवक, व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट