नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के भोरमबाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रखंड शारीरिक शिक्षक रामनरेश प्रसाद की लम्बी अवधि तक सेवारत रहने के बाद अवकाश ग्रहण किया। अवकाश ग्रहण के पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी।
प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद मथुरा प्रसाद यादव ने उनके कार्यकाल की प्रसंशा करते हुए कहा ऐसे बहुत कम शिक्षक होते हैं जो निर्विवाद अपनी सेवावधि पूरा कर पाते हैं। ऐसे शिक्षक से पूरे शिक्षक समुदाय को सबक लेना चाहिए। उन्होंने उनके शेष जीवन सुखमय व्यतीत करते हुए गुजारने की कामना की।
मौके पर शिक्षक अरविंद चक्रपाणि, देवगढ़ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष राधेश प्रसाद, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेश प्रसाद, अवकाश प्राप्त अनि अरविंद कुमार, भोला यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल की प्रसंशा की। मौके पर उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर उन्हें ससम्मान विद्यालय से विदाई दी।
भईया जी की रिपोर्ट