नवादा : संयुक्त सचिव, खेल विभाग, बिहार पटना तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निदेशानुसार मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप-2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2025 से 07 सितम्बर 2025 तक राज्य खेल अकादमी, राजगीर (नालंदा) में किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में ’’ट्रॉफी गौरव यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में यह गौरव यात्रा दिनांक 23 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगी। कार्यक्रम का मुख्य स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम निर्धारित किया गया है। यह गौरव यात्रा न केवल जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का अवसर है, बल्कि युवाओं में खेल भावना और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भईया जी की रिपोर्ट