नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर ग्राम में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ जिला शाखा के तत्वावधान में बिहार राज्य नागरिक परिषद के नव मनोनीत प्रदेश महासचिव श्री विरेन्द्र सिंह दांगी जी का अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर बिंदु की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का मंच संचालन समाजसेवी संजय वर्मा ने किया।
मौके पर अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामलखन सिंह दांगी, जिला महामंत्री अनिल सिंह दांगी, डॉ विंदेश्वर प्रसाद दांगी, पंचायत समिति सदस्य मनोज वर्मा, नवीन दांगी, दिवाकर दांगी, राकेश बिहारी, डा उमेश कुमार सहित हजारों बुद्धिजीवी-बुजुर्ग, महिला, छात्र, नौजवान अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए।
भईया जी की रिपोर्ट