By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

धान-पान नित्य स्नान से गदगद हैं किसान 

Swatva
Last updated: August 16, 2025 1:56 pm
By Swatva 331 Views
Share
6 Min Read
SHARE

-सब्जी की फसलों के लिए भी वरदान से कम नहीं बारिश

- Advertisement -

नवादा : जिले में थोड़े-थोड़े अंतराल पर हो रही बारिश से जिले के किसान काफी खुश हैं। बारिश से जहां धान और पान को बेहद फायदा हो रहा है, वहीं सब्जी की खेती को भी लाभ मिल रहा है। जिले में कहावत है, धान और पान, नित्य स्नान अर्थात धान और पान की फसल को हर दिन बारिश का पानी चाहिए। इन दिनों बारिश कुछ इसी प्रकार एकदम संतुलित हो कर बरस रही है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। चूंकि भदई सब्जी की फसल जानबूझ कर किसानों द्वारा ऊंचे खेतों में लगाए जाते हैं, ताकि बारिश का पानी हर हाल में आठ से दस घंटे में खेतों से निकल जाए और पानी नहीं जमे, इसलिए सब्जी की फसलों को भी कोई नुकसान नहीं हो रहा है।

बारिश का पानी अनावश्यक रूप से खेतों में जम ही नहीं रहा:- भदई सब्जी की खेती किसान योजनाबद्ध तरीके से अलान पर करते हैं ताकि लत्तर वाली सब्जी भी बारिश के पानी के खेतों में जमने के बाद भी नुकसान की स्थिति में नहीं रहे। इस प्रकार, फसलों के लिहाज से जिले में इन दिनों हो रही बारिश काफी लाभदायक साबित हो रही है। बारिश से शहर जरूर कीचड़मय है, लेकिन अभी एक-दो दिनों पर छोड़ कर जारी कभी हल्की तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश भयंकर जलजमाव जैसी स्थिति का कारण नहीं बन रही है।

यह जरूर है कि जो निचले इलाके हैं और जहां हमेशा से ही जलजमाव की शिकायत रही है, वहां संकट चरम पर है। शहरी क्षेत्र का कीचड़मय रहना निश्चित रूप से आमलोगों के लिए कष्टकारी साबित हो रहा है। बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव, है परेशानी नवादा शहरी क्षेत्र में कहीं जलजमाव तो कहीं कीचड़ पसरा है। हाल यह है कि पिछले दिनों की तेज-तर्रार बारिश के कारण हुए जलजमाव से अभी छुटकारा भी नहीं मिला था कि अगस्त माह में जारी छिटपुट बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी। अगस्त माह में भी भले ही एक दिन छोड़ कर बारिश हो रही है, लेकिन यह थमने का नाम नहीं ले रही है।

- Advertisement -

स्थिति यह बन रही है कि बारिश थमने के साथ ही जलजमाव छंटना शुरू होता है लेकिन इसके बाद फिर से बारिश हो जाती है और संकट बड़ा हो जाता है। शहर की सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो कर रह गयी है। शहर में कहीं पानी जम गया है तो कही पानी निकलने के बाद गंदगी और कीचड़ का अंबार लग गया है। शहर में बारिश के बाद शहर में गंदगी व जलजमाव से परेशान लोगों को पैदल चलने तक में भी परेशानी हो रही है। बारिश और गंदगी के कारण लोग बेहद जरूरी होने पर बाजार निकले तो सही, लेकिन इतनी कम संख्या में निकले कि बाजारों में सन्नाटा दिखा।

ढीली सफाई व्यवस्था के चलते शहर की तमाम सड़कों पर गंदगी और किचकिच दिख रही है, जबकि अनेक मोहल्लों का हाल बेहद बुरा है। मोहल्लों का हाल बुरा, लोग हलकान:- ठहर-ठहर कर ही सही लेकिन बारिश के जारी रहने के कारण शहर के वैसे मोहल्ले सबसे अधिक संकटपूर्ण स्थिति में पहुंच चुके हैं, जो निचले इलाके हैं। शहर के नए आबाद कॉलोनियों और मोहल्ले के निचले भाग की स्थिति सबसे कष्टकारी हो कर रह गयी है। ऐसी फजीहत वीआईपी कॉलोनी समेत नवीन नगर और राम नगर जैसे इलाकों के रहवासी को भी झेलनी पड़ रही है।

- Advertisement -

मालगोदाम और पोस्टमार्टम रोड के आसपास के इलाके खास कर नवादा रेलवे लाइन के समीप की नई आबादी को भारी संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। नवादा शहर के साथ ही पार नवादा में रेलवे ओवरब्रिज के समीप के सभी मोहल्लों का हाल बेहद बुरा हो कर रह गया है। पार नवादा में डोभरा पर,अम्बेडकर नगर, सुदामा नगर आदि आसपास के कई मोहल्लों से पानी उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है और लोगों की परेशानी का अंत ही नहीं हो रहा है।

हाल यह है कि शहर के प्रमुख इलाकों में शुमार विजय बजार, कचहरी रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, गोला रोड, न्यू एरिया, गढ़पर, थाना रोड, वीआईपी कॉलनी, नवीन नगर, शिव नगर, पोस्टमार्टम रोड आदि सभी जगहों पर कीचड़ और जहां-तहां छिटपुट जलजमाव होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वर्तमान में शहर के सामान्यत: उथले और थोड़े ठीकठाक ड्रेनेज से जुड़े इलाके में स्थित सदर अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर, प्रजातंत्र चौक, पुरानी जेल रोड आदि जगहों में कुछ सुधार जरूर दिखने लगा है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता

- विरोध करना पड़ा महंगा नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहारी समाज

“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”

Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राजनीति के…

By Swatva
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey

जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

- तेयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई नवादा : जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?