नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र कोचगांव ग्राम निवासी आल्हा बहादूर सिंह को सनातन रक्षक सेना का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। शिक्षा, संस्कार और स्वाबलंबन को समर्पित सेना की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुरमा सिंह ने श्री सिंह को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा है कि आल्हा बहादूर सिंह पूर्ण ईमानदारी एवं समर्पण भाव से सनातन रक्षक सेना का सम्पूर्ण विस्तार करेंगे।
साथ ही, बिना किसी भेदभाव के सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों को श्री सिंह सेना के उद्देश्यों के बारे में बताएंगे तथा लोगों को अधिक से अधिक साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। 25 जुलाई 025 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने श्री बहादुर के उज्जवल भविष्य की कामना भी है। बता दें कि आल्हा बहादुर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। श्री सिंह भाजपा के संगठन एवं मंच-मोर्चा में जिला, प्रमंडल तथा प्रदेश स्तर का दायित्व संभाल चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता, किसान नेता एवं मगही हितैषी के रूप में जिले में इनकी पहचान है। फिलवक्त श्री सिह जिला 20-सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य हैं।
आल्हा बहादुर सिंह को सनातन रक्षक सेना का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्मजागरण समन्वय गतिविधि के द. बिहार प्रांत ब्रह्मभट्ट परियोजना प्रमुख सह जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला महासचिव ऐडवोकेट चंद्रमौलि शर्मा, आरएसएस खंड संघचालक श्रवण कुमार गुप्ता, नवादा विधि महाविद्यालय के संस्थापक सचिव सह मगध विश्वविद्यालय की विधि संकाय के डीन डा.डी.एन.मिश्रा, बिहार प्रदेश धानुक महासभा उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, कोचगाँव पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद सिंह महात्मा जी, रविंद्र शर्मा बाबा, दिनेश चौरसिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट