By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

फुलवरिया जलाशय के सौंदर्य को देख मोहित हुए मंत्री प्रेम कुमार, बोले- ‘पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित’

Swatva
Last updated: July 15, 2024 1:42 pm
By Swatva 424 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : सूबे के पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री सह जिला प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार रविवार को नवादा पहुंचे। उन्होंने उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड हरदिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया जलाशय का निरीक्षण किया। फुलवरिया जलाशय के प्राकृतिक सौंदर्य को देख वे मोहित हो गए और कहा कि जल्द ही पर्यटन विभाग द्वारा ककोलत जल प्रपात एवं झारखण्ड के तिलैया डैम की तर्ज पर फुलवरिया जलाशय को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Contents
मंत्री प्रेम कुमार ने की डैम की तारीफबिहार सरकार कर रही पर्यटन स्थलों को विकसित
- Advertisement -

मंत्री प्रेम कुमार ने की डैम की तारीफ

प्रभारी मंत्री ने कहा कि रजौली स्थित फुलवरिया डैम प्राकृतिक गोद में बसा हुआ है। डैम के दोनों ओर पहाड़ एवं घना जंगल है। डैम के पास मात्र खड़े रहने से शीतल हवाएं मन को मोह लेती है। इस डैम को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर पर्यटन विभाग के एमडी को कॉल कर आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया।

मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि डीएफओ एवं डीडीसी को पर्यटन स्थल बनाने से सम्बंधित विषयों को जिलाधिकारी को सुपुर्द करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फुलवरिया डैम में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगने वाला है, जिससे रजौली वासियों को बिजली को लेकर काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा, डीएफओ संजीव रंजन, एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष, एसडीपीओ गुलशन कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, विमल राजवंशी, रंजन कुमार बब्लू आदि मौजूद रहे।

बिहार सरकार कर रही पर्यटन स्थलों को विकसित

बता दें कि बिहार सरकार प्रदेश में पर्यटन स्थलों की खोज कर उन्हें विकसीत करने के लिए कटिबद्ध है। सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि सूबे में जो भी टूरिस्ट स्थल हैं, उन्हें जल्द से जल्द विकसित कर अपनी धरोहरों को भी बचाया जा सकता है। इससे बिहार में आय के स्रोत बढ़ेगें। इस दिशा में सरकार काम कर रही है। बिहार में जो भी डैम और जल प्रपात हैं उसे अच्छी तरह विकसित कर उसे धूमने लायक जगह बनाया जा रहा है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: नवादा, पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री, फुलवरिया जलाशय, मंत्री प्रेम कुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?