नवादा : जिले में बिहार विधानसभा चुनाव की आहट आते ही दल- बदल का खेल शुरू हो गया है। बुधवार को कौशल- पूर्णिमा व सलमान रागिव के जदयू को टाटा बाय बाय कर राजद का दामन थामने के साथ ही स्थानीय लोगों के दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र से पिछले करीब सात वर्षों तक विधायक प्रतिनिधि रहे सुरेन्द्र यादव ने भाजपा का दामन छोड़ राजद का चोला धारण कर लिया।
इसके साथ ही जैसा कि होता आया है विधायक दंपत्ति पर आरोपों की बौछार शुरू कर दी है। कल तक भाजपा व विधायक का गुणगान गाने वाले आज अशोक महतो का गुणगान गाने लगे हैं। ये वही अशोक महतो हैं जिन्हें बुधवार की नवादा आइटीआइ मैदान में तेजस्वी की जनसभा में आमंत्रित तक नहीं किया गया। बावजूद गुणगान समझ से परे है। जी हां! ऐसा हम नहीं खुद उनका बयान कह रहा है जिसका वीडियो आपके सामने उपलब्ध है। बहरहाल मामला चाहे जो हो इतना तय है कि वारिसलीगंज विधानसभा विधायक की लुटिया डुबोने में खुद उनके ही दम पर पहचान बनाने वाले लग गये हैं।
भईया जी की रिपोर्ट