नवादा : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर ऱजौली थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पथ किनारे पैदल चल रहे युवक को अनियमितता अल्टो चालक द्वारा धक्का मारने से घटनास्थल पर मौत हो गयी। चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों पथ जाम कर दिया। बाद में मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के बाद जाम वापस लिया जा सका।
बताया जाता है कि बहादुरपुर गांव के एतवारी चौधरी का पुत्र चनिरक चौधरी रजौरी से पैदल घर वापस लौट रहा था। तेज रफ्तार अनियंत्रित आल्टो चालक रौंदते हुए भाग खड़ा हुआ जिससे घटनास्थल पर मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पथ को जाम कर दिया।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन नहीं माने। घंटों जाम से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। बाद में परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में तत्काल 20 हजार रुपए का चेक उपलब्ध कराने के बाद जाम वापस लिया जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट