नवादा : जिले के अति संवेदनशील माने जाने वाले अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार पचरुखी कोठी मुहल्ले में मुहर्रम के अवसर पर शरारती तत्वों द्वारा किए गए अनैतिक कार्यों की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज़ प्राथमिकी में जुलूस का नेतृत्व कर रहे चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई आरंभ की है।
करण कुमार का आरोप है कि मो. सोहैल, मो. मनौव्वर खां समेत चार लोगों के नेतृत्व में मुहर्रम का जुलूस रात में गांव में भ्रमण कर रहा था। जुलूस में शामिल शरारती तत्वों द्वारा घरों के आगे देवी देवताओं पर थूक, पान का पीरकी आदि फेंक कर अपवित्र कर दिया जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। चूंकि जुलूस में शामिल लोग शस्त्रों से लैस थे इसलिए तत्काल किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन भीतर भीतर लोगों में आक्रोश गहराने लगा है।
करण कुमार तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाते हुए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वालों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है। शरारती तत्वों द्वारा किए कुकृत्यों का वीडियो थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया गया है।थानाध्यक्ष ने आवेदन के आलोक में कांड संख्या 324/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट