ताबीज, बैंक पासबुक, साड़ी, ब्लाउज…
नवादा : जिले के एक गांव में सुबह-सुबह दहशत फैल गई। आम दिनों की तरह दो युवक सुबह उठकर दातुन तोड़ने के लिए जंगल की तरफ चले गए। रास्ते में पहाड़ी पर उन्हें कुछ अजीब से कपड़ा उड़ता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने थोड़ा पास जाकर देखने की हिम्मत जुटाई तो वहां, एक कंकाल जिस पर महिला के कपड़े यानी साड़ी, ब्लाउज नजर आए। दोनों उल्टे पांव गांव की तरफ आ गए।
नजारा का पता चलते ही गांव में दहशत फैल गई। तुरंत पुलिस को मामले की खबर की गई। जब पुलिस ने जाकर देखा तो महिला के कंकाल के पास से ताबीज, बैंक पासबुक, साड़ी, ब्लाउज, आधार कार्ड बरामद हुए। जिसके बाद महिला की पहचान उजागर हुई, तो सास बहू का भेद खुल गया।
8 जून से लापता महिला का कंकाल बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मेसकौर थाना इलाके के नवडीहा गांव के रहने वाले कृष्ण यादव की पत्नी 40 साल की किरण देवी के रूप में हुई है। उसका कंकाल उसके मायके नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव से सटे गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरा गांव के समीप पहाड़ से कंकाल बरामद हुआ।
महिला की पहचान उसके ब्लाउज, कपड़े, पर्स, घर की चाबी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और ताबीज से हुई। गांव के युवक आज उस तरफ दातुन तोड़ने के लिए गए हुए थे और इस दौरान उन्होंने वहां कंकाल देखा और इसकी सूचना गांव में दी। गांव में यह खबर काफी तेजी से फैली और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सास-बहू साथ में गईं थीं दूसरे गांव
पुलिस ने मौके से बरामद महिला के आधार कार्ड और बैंक पासबुक के आधार पर नारदीगंज थाने और मेसकौर थाने से संपर्क किया। परिजन पहुंचे और उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहू काचो देवी के साथ 8 जून को नवडीहा गांव से तुंगी इलाज करने के लिए गई थी। बहु घर लौट गई मगर सास नहीं लौटी। जब घरवालों ने उससे पूछा तो वह बोली की वह उसे साथ में लेकर आई थी। कई दिनों तक सभी लोगों ने उसकी खोजबीन की मगर उसका कोई पता नहीं चला। अंत में परिजनों ने थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई और 3 जुलाई को उसका कंकाल पहाड़ के समीप बरामद हुआ।
बहू पर क्यों घूमी शक की सुई
परिजनों ने मृतक किरण देवी की बहू काचो देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। क्योंकि उसने उसके बेटे सनी कुमार से लव मैरिज किया था जिसका वह विरोध कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को बरामद कर जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। डॉक्टरों की टीम ने उसे जांच के लिए पीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुड़ गई है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट