नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय कस्बा पचरुखी गांव की बालिका चार भर का सोने का चैन व दो लाख रुपए नकद लेकर घर से फुर्र हो गयी। 30 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटित घटना के बाद थक-हार कर मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हसरत खातुन का आरोप है कि करीब दो माह से पुत्री अपने मोबाइल से पटना के एक लड़के अनुराग कुमार सिंह से बातें किया करती थीं। ऐसा करने से मना करने के बावजूद वह अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रही थी। फलत: उसे सुधरने अन्यथा सुधार देने की चेतावनी दी थी।
30 जून को घर से चार भर का सोने का चैन व दो लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिला। यहां तक कि लगातार मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। ऐसे में अज्ञात भय से वह काफी भयभीत हो गयी है। उन्होंने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष ने इस बावत कांड संख्या 321/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट