नवादा : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बूंदाबांदी से तापमान अधिकतम व न्यूनतम में भारी गिरावट आयी है। ऐसे में न्यायालय के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब न्यायालय पहुंचने के सुबह पहुंचने की अनिवार्यता खत्म हो गयी है। इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है।
आमतौर पर न्यायालय का समय परिवर्तन एक जुलाई से होता था। लेकिन इस बार समय पर मानसून के पहुंचने के साथ तापमान में गिरावट आयी है। ऐसे में करीब एक सप्ताह पूर्व ही न्यायालय के समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 23 जून सोमवार से न्यायालय का कार्य 10.30 से आरंभ होकर 06.30 बजे समाप्त होगा। आदेश से संबंधित सूचना न्यायालय से संबंधित दंडाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ संबंधित अधिवक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है। ऐसे में दूरदराज के लोगों को सुबह न्यायालय पहुंचने के झंझट से मुक्ति मिल गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट