नवादा : उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय पहुंचने पर सांसद विवेक ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलास प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश राय, मंडल अध्यक्ष लौंद राजेश कुमार शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष लौंद अवधेश कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ़ छोटू यादव, नेता परमानंदन शर्मा, प्रखंड महामंत्री नीरज कुमार गुप्ता उर्फ़ घपू, लौंद पंचायत मुखिया धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार यादव साढ मँझगवा मुखिया प्रतिनिधि, बसंती देवी जिला पार्षद सदस्या उतरी, प्रो डॉक्टर् सुरेंद्र प्रसाद चौधरी, एवं पूर्व विधायक रजौली कन्हैया कुमार राजबंशी, बिमल राजबंशी, भाजपा महिला नेता किरण कुमारी राजबंशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। सांसद का स्वागत फूल माला और अंगवस्त्र देकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सांसद को क्षेत्र की दर्जनों प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से किसानों की समस्याएं, रामरायचक तिलैया नदी में पुल निर्माण की जरूरत, रजौली फुलवरिया से सिरदला भीतिया रजोंध भटबीघा होते हुए नहर निर्माण, खरौंध रेलवे स्टेशन चालू करवाने की मांग तथा सिरदला कन्या मध्य विद्यायल, कन्या उच्च विधालय, कन्या स्नातक डिग्री कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की बात प्रमुखता से बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलाश वर्मा द्वारा रखी गई। सांसद विवेक ठाकुर ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हर स्तर पर प्रयासरत हैं और इन सभी मुद्दों को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले सांसद ने प्रखंड परिसर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर सभी सदस्यों व अध्यक्ष उपाध्यक्ष को कार्यालय में नियमित रूप से बैठने व जनता की बात सुनने व अधिकारी तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ दीपेश कुमार, सीओ अभिनव राज, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, अनिल मेहता, मुकेश विद्यार्थी, अशोक कुमार, मिथलेश कुमार शर्मा, विशुन्देव पासवान प्रदेश सचिव लोजपा, प्रखंड उप प्रमुख सिम्पी कुमारी के साथ ही भाजपा व जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट