नवादा : सदर अस्पताल रैन बसेरा के पास 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा है। बताया जाता है कि एक अज्ञात महिला रैन बसेरा के पास आने के बाद बेहोश होकर गिर गयी। लोगों की नजर पड़ते ही थाने को सूचित किया।
सूचना के आलोक में पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने चिकित्सकों से संपर्क किया। चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।आशंका है कि मृतका काफी गरीब रहने के कारण मांग कर जीवन यापन कर रही होगी। अचानक तबियत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट