-भगवती जागरण में बनारस से आए कलाकारों के भजनों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु
नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कोचगांव ग्राम के उत्तर टोला स्थित देवी स्थान के पास शुक्रवार की देर रात आयोजित मां भगवती जागरण में कलाकारों की संगीतमय भक्ति गीतों पर रातभर श्रोता झूमते रहे। इस अवसर पर बनारस से आए महिला तथा पुरुष कलाकारों ने संगीत के माध्यम से प्रेम और भक्ति की ऐसी शमां बांधी कि मां के दीवाने तालियां बजाकर नाचने को विवश हो उठे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अरुणा देवी ने फीता काट कर किया। जदयू के जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
श्री शर्मा ने अतिथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों को मां की चुनरी ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र देकर गांव के गणमान्य लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को शशंशशसंबोधित करते हुए विधायक अरुणा देवी ने कहा कि कोचगांव देवी स्थान का मां महारानी मंदिर अतिप्राचीन है। जो भी व्यक्ति श्रद्धा भाव से मां से मांगता है, मां शउसकी शमनोकामना अवश्य पूरी करती है। उन्होंने समूचे वारिसलीगंज क्षेत्र के चहुमुंखी विकास और आम लोगों की सुख-शांति की कामना करते हुए मां से प्रार्थना की।
कार्यक्रम के संयोजक जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता आल्हाबहादुर सिंह ने देश की सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, सद्भाव तथा संरक्षण पर जोर देते हुए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के शआयोजन को आवश्यक बताया। उन्होंने श्री गणेश और हनुमान मंदिर के नव निर्माण, मां शमहारानी मंदिर जीर्णोद्धार, चहारदीवारी निर्माण तथा नवीन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहयोग करने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि रामसकल सिंह, जिला पार्षद गीता देवी, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, पूर्व मुखिया रामरतन सिंह, पांडेय गंगौट पंचायत मुखिया दीपक कुमार, मुखिया नीतू देवी, सरपंच गुडिया देवी तथा पैक्स कामदेव सिंह ने संबोधित किया। सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर नवादा विधि महाविद्यालय के संस्थापक सचिव डा. डी.एन. मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता बिरेंद्र सिंह, रूदल बहादुर सिंह, कारू सिंह, अशोक कुमार सिंह, बिनोद कुमार सिंह बबलू सिंह, उपेंद्र राम, जयकांत सिंह, संजय कुमार, ओलायती सिंह, पप्पू सिंह समेत काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
बता दें कि कोचगांव में तीन दिवसीय श्री गणेश हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रसाद वितरण तथा भंडारा का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने पुड़ी, सब्जी और बुंदिया का जमकर आनंद उठाया। सुबह से ही अतिथियों के पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया जाता रहा। कार्यक्रम के प्रति ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।
भईया जी की रिपोर्ट