By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बारिश ने बिगाड़ी सदर अस्पताल की सूरत, एक्स रे-दवा काउंटर से लेकर वार्डों तक पहुंचा पानी

Swatva
Last updated: July 2, 2024 3:18 pm
By Swatva 646 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : लम्बी प्रतीक्षा के बाद जिले में आरंभ हुई बारिश ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सदर अस्पताल के मुख्य पथ से लेकर अस्पताल परिसर स्थित दवा काउंटर, एक्सरे रूम और कई वार्ड पानी में डूब जिससे आम मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण अस्पताल कर्मी अब मरीज को स्ट्रेचर भी उपलब्घ नहीं करा पा रहे हैं। मरीज के परिजन मरीजों को कंधे पर उठाकर इधर से उधर जांच और इलाज के लिए ले जा रहे हैं।

Contents
पहली बरसात ने बिगाड़ी अस्पताल की सूरतस्ट्रेचर के अभाव में कंधे पर मरीजअस्पताल परिसर की लापरवाही
- Advertisement -

पहली बरसात ने बिगाड़ी अस्पताल की सूरत

सोमवार की देर रात से लगातार बारिश की वजह से परिसर के दवा काउंटर, एक्सरे का कमरा, ओपीडी, नशा मुक्ति वार्ड और सिविल सर्जन कार्यालय के पास जल जमाव हो गया। बारिश का पानी दवा काउंटर, एक्सरे कमरा और ओपीडी में भर गया, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी हो रही है। ओपीडी में पानी भरने के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों का इलाज शुरू किया है। दवा काउंटर में पानी भरने से कई दवा खराब हो गई है।

स्ट्रेचर के अभाव में कंधे पर मरीज

सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव के कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। जलजमाव देखकर मरीज को इधर-उधर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बड़ी पाली ग्राम से अपनी बेटी का इलाज कराने आए अकील आलम ने कहा कि उनकी बेटी छत से गिर गयी ,जिससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। जब इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे तो पूरे अस्पताल परिसर में बरसात का पानी जमा था। “अस्पताल कर्मी द्वारा मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं दिया गया, जिसके कारण अपनी बच्ची को खुद कंधे पर लेकर जलजमाव के बीच इलाज के लिए इधर- उधर जाना पड़ रहा है.”-अकील आलम, मरीज के परिजन

अस्पताल परिसर की लापरवाही

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में दो सोखता का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता को ताक पर रखकर सोखता बनाया गया। अस्पताल परिसर में बाहर नाली का पानी हमेशा आता रहता था। समस्या के समाधान के लिए दो सोखता का निर्माण कराया गया। इसके अलावा अस्पताल परिसर में नाली का निर्माण भी कराया गया। “सोखता एवं नालियों का निर्माण होने से परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी, बावजूद इसमें लाखों खर्च करने के बाद समस्या बरकरार है.”- श्रवण कुमार, एक्सरे स्टाफ:

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: bihar news, Nawada news, सदर अस्पताल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?