नवादा : अकबरपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव में छापामारी कर प्रतिबंधित गांजा उत्पादक फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गुप्त सूचना के आधार पर छह माह से फरार चल रहे अभियुक्त को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष संजीत राम के अनुसार अकबरपुर थाना कांड संख्या 525/ 24 के प्राथमिकी अभियुक्त भोला चौधरी पिता शंकर चौधरी ग्राम लक्ष्मीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेजा गया। उल्लेखनीय है कि इनके द्वारा अवैध गांजा का खेती तथा कारोबार किया जा रहा था। उक्त अभियुक्त पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापामारी में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
भईया जी की रिपोर्ट