नवादा : काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिस पुलिस कर्मी को आंशिक चोटें आई है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए संजय यादव पिता जगदीश यादव, भुनेश्वर यादव पिता स्वर्गीय लोरीक यादव दोनों ग्राम लीला बिगहा को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर भीषण मुठभेड़ हुई थी। भीषण मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोलियां चली थी। गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कई लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहें थे। फायरिंग के समय और बाद में इलाके में दहशत का माहौल था।
फायरिंग के सम्बन्ध में बताया जा रहा था कि यह मामला दो पक्षों के आपसी जमीन विवाद से जुड़ा था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को बीस गोली के खोखे के साथ पहले ही गिरफ्तार कर ली थी। मामले में पुलिस अभियुक्त के घर छापेमारी करने जा रही थी। तभी असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में दो की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है शेष की गिरफ्तारी करने जा रही पुलिस टीम पर हमला किया गया। वीडियो फुटेज मे दिख रहे बदमाशों की पहचान करके मात्र कुछ ही घंटे में लीला बिगहा गांव के राम प्रवेश यादव के पुत्र संतोष यादव और जेपी यादव के रूप मे किया गया था। पुलिस पर हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट