नवादा : अकबरपुर पुलिस का धर पकड़ अभियान जारी है। अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर अपहृत नाबालिग को बरामद किया है। इसके अलावा विभिन्न कांडों के छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सभी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि थाना कांड संख्या 222/ 25 धारा-30( ए)/37/41बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त रुपेश मिश्रा पिता चांदो मिश्रा ग्राम भटविगहा, अरविंद यादव पिता राम विलास यादव यादव ग्राम रहीमपुर, रंजीत कुमार पिता द्वारका चौधरी, पंटुस कुमार पिता रामस्वरूप मिस्त्री दोनों ग्राम पचरूखी, राजू वर्मा पिता कृष्णा प्रसाद वर्मा ग्राम पाती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बता दें कि इन सभी के द्वारा अवैध शराब का क्रय विक्रय एवं सेवन किया जा रहा था। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय अभियुक्त सूरज कुमार पिता सुरेश मांझी ग्राम रहीमपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी ओर थाना कांड संख्या 217/25 की अपहृता सुनीता कुमारी (काल्पनिक नाम) को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए अग्रसारित किया गया है। न्यायालय के आदेश के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट