नवादा : कलयुगी पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया है। पिता ने अपनी बच्ची के सौतेली मां की मौजूदगी और सहयोग से दुष्कर्म किया। बच्ची रोती चिल्लाती रही और मां दरवाजे पर बैठी रही। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जिले के रजौली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पिता मोहम्मद शफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की सौतेली मां इमराना खातून के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार, घटना 9 अप्रैल की है। उसके पिता 6 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटे थे। पहले दिन रात 9 बजे उन्होंने छेड़खानी की। 9 अप्रैल को कपड़ा जलने को लेकर विवाद हुआ। सौतेली मां ने उसे प्रताड़ित किया।
सौतेली माँ के सामने घटना को दिया अंजाम
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने सौतेली मां की मौजूदगी में दुष्कर्म किया। वह चिल्लाती रही, लेकिन दरवाजे के बाहर बैठी उसकी मां ने भी मदद नहीं की। पिता ने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह बगल के घर में पहुंची और मदद मांगी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पिता और सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। उसकी उम्र की जांच की जा रही है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट