By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय साहित्यिक सह सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन

Swatva
Last updated: April 25, 2025 6:33 pm
By Swatva 236 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : 04 अगस्त 25 को स्थापित एवं विश्वकर्मा पूजा के दिन यानी 17 सितंबर को गठित ‘शब्दवीणा’ की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय साहित्यिक सह सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने इस संस्था की जिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए जिला अध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार वर्मा , जिला सचिव के रूप में सावन कुमार को जिला संगठन मंत्री के रूप में मनमोहन कृष्ण को एवं जिला प्रचार मंत्री के रूप में राधा रानी को मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं जिला साहित्य मंत्री के रूप में डॉ. विनीता प्रिया पूर्ववत् रह गईं।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा मास्टर ऑफ फाइन आर्ट एवं पेशे से शिक्षक हैं जबकि जिला सचिव सावन कुमार साहित्य की उल्लेखनीय सेवा के लिए बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना के द्वारा युवा शताब्दी साहित्य सम्मान एवं विश्व हिन्दी रचनाकार मंच, मुंबई के द्वारा काव्य श्री सम्मान से सम्मानित हैं । वर्तमान में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी प्रकार जिला संगठन मंत्री मनमोहन कृष्ण पेशे से पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं साहित्यकार हैं। जिला प्रचार मंत्री राधा रानी पेशे से शिक्षक एवं साहित्यकार हैं।

जिले के स्थापित साहित्यकार एवं ‘शब्दवीणा’ के प्रदेश प्रचार मंत्री डॉ. गोपाल प्रसाद ‘निर्दोष’ ने बताया कि जिले में अभी तक कई चुनिंदा कार्यक्रमों एवं कवि सम्मेलनों को संपन्न कर चुकी राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ के निर्माण का मूल उद्देश्य साहित्य, मूल रूपेण हिन्दी साहित्य के अतिरिक्त भारतीय संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कलाओं के संवर्द्धन, सक्रिय उत्साहवर्द्धन, प्रचार एवं प्रसार द्वारा देश तथा समाज में सकारात्मक व सृजनात्मक वातावरण का निर्माण करना है ताकि समस्त वसुधा को परिवार मानते हुए मानववादी विचारधाराओं एवं संपूर्ण मानवता का उत्थान किया जाए। निस्संदेह इसीलिए शब्दवीणा का ध्येय-वाक्य “उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्” रखा गया है।

उन्होंने बताया कि ‘शब्दवीणा’ के व्हाट्सऐप या फेसबुक समूहों में एवं अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मों पर राजनीतिक दाँवपेंच, जाति, धर्म, संप्रदाय आदि के आधार पर किसी खास वर्ग की भावनाओं को उकसाने या ठेस पहुँचाने वाली खबरें या रचनाएँ या वैसी गतिविधियाँ इत्यादि साझा नहीं की जाएँगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘शब्दवीणा’ के राष्ट्रव्यापी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अभियान में देश-भर के विद्वान रचनाकार एवं अनुभवी साहित्यप्रेमी, पत्रकार आदि जुड़ते जा रहे हैं। इस तरह से संस्था हिन्दी साहित्य, भारतीय संगीत तथा सांस्कृतिक कलाओं के उत्थान में अपनी भूमिका निष्ठापूर्वक निभाती चली जा रही है। विशेष बात यह रही कि ‘शब्दवीणा’ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सचिव सावन कुमार, संगठन मंत्री

- Advertisement -

मनमोहन कृष्ण एवं जिला प्रचार मंत्री राधा रानी के बनने पर जिले के कई साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों आदि ने बधाई दी है तथा यह शुभकामना की है कि इस संस्था के माध्यम से जिले में संस्कृतनिष्ठ साहित्य का वातावरण बनेगा। मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, साहित्य मंत्री डॉ. विनीता प्रिया सहित सदस्यगण रुचि वर्मा, गुलाम सरवर अंसारी, दीन दयाल वर्मा एवं रवि प्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर द्विवर्षीय कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का आयोजन
बिहारी समाज
बिहार, बजट, 3.47 लाख, करोड़, नीतीश सरकार, वित्त मंत्री, बिजेंद्र यादव, युवा, महिला, किसान, विधानसभा
युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए खुला पिटारा, नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट
देश-विदेश अर्थ बिहारी समाज राजनीति राजपाट
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर द्विवर्षीय कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का आयोजन
बिहारी समाज
बिहार, बजट, 3.47 लाख, करोड़, नीतीश सरकार, वित्त मंत्री, बिजेंद्र यादव, युवा, महिला, किसान, विधानसभा
युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए खुला पिटारा, नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट
देश-विदेश अर्थ बिहारी समाज राजनीति राजपाट
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
देश-विदेश

बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000

बिहार की नीतीश सरकार ने आज मंगलवार को विधानसभा में पेश अपने…

By Amit Dubey
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का

नवादा : जिले के अकबरपुर शंकर जी के अंडरग्राउंड स्टेडियम में दूधिया रोशनी…

By Swatva
बिहारी समाज

ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 

नवादा : जिला क्रिकेटर एसोसिएशन के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?