नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के पांडेचक गांव में विद्युत स्पर्शाघात से दिव्यांग की मौत हो गयी। मृतक घर की छप्पर की मरम्मति कर रहा था कि विद्युत तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय दिनेश यादव पिता लखन लाल यादव बचपन से दिव्यांग था। उसके कुल छह बच्चों में चार पुत्रियां व दो पुत्र है। इनमें से एक पुत्री की शादी हुई है। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। लगातार दो बार की बारिश के कारण घर का छप्पर जगह जगह चूने लगा था। धूप होने से छप्पर की मरम्मति कर रहा था की विद्युत प्रवाहित तार के सम्पर्क में आने से बगैर किसी को कोई मौका दिये उसकी मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया।
भईया जी की रिपोर्ट