नवादा : लगातार तीसरी बार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने सतीश कुमार मंटन को जिला कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने इन्हें पुनः अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह,प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु कृष्ण अल्लवारु सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया। कहा गया कि सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता नवादा में पार्टी संगठन को और मजबूत करेंगे।
मौके पर पार्टी नेता बंगाली पासवान, रंजनी कांत दीक्षित, एजाज अली मुन्ना, जागेश्वर पासवान, जमाल हैदर, रामाशीष कुमार, गायत्री देवी, अजित कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, महेंद्र प्रसाद शर्मा, रौशन यादव, श्याम सुन्दर कुशवाहा , जयराम सिंह, रामरतन गिरी इत्यादि मौजूद थे। अध्यक्ष ने पहली बैठक में ही हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की। मौके पर प्रखंडों के प्रभारी की नियुक्ति की गई।
कौन बने कहां के प्रभारी:-
नवादा नगर एवं नवादा प्रखंड :-एजाज अली मुन्ना, राजेश यादव, अरविन्द वारसी
नारदिगंज प्रखंड:- जागेश्वर पासवान, अखिलेश सिंह
वारिसलीगंज प्रखंड :- महेंद्र प्रसाद शर्मा, अंजनी कुमार उर्फ़ पप्पू
कशीचक प्रखंड:- गोरे लाल सिंह, फकरुद्दीन अली अहमद
पक़रीबरावा प्रखंड: – जमाल हैदर, मनीष सिंह, राकेश पासवान, गणेश सिंह
रोह प्रखंड:- अर्जुन सिंह, श्याम सुन्दर कुशवाहा
कौआकोल प्रखंड: – कृष्ण कुमार प्रभाकर, पंकज कुमार
गोविंदपुर प्रखंड:- आयोनीज कुमार, राम सेवक प्रसाद सिंह
नरहट प्रखंड:- एजाज अली मुन्ना
हिसुआ प्रखंड :- डॉ शैलेन्द्र कुमार, एजाज अली मुन्ना
अकबरपुर प्रखंड:- मो इमरान, रंजीत शर्मा, मो श्मीर
राजौली प्रखंड:- रजनीकांत दीक्षित, रामाशीष सिंह, गायत्री देवी
मेसकौर प्रखंड:- पंकज कुमार, इंद्रदेव राम
सिरदला प्रखंड:- राजू यादव
भईया जी की रिपोर्ट