नवादा : कहते हैं पूत के पांव पालने में देखें जाते हैं। अकबरपुर थानाध्यक्ष पद पर योगदान के बाद चुप्पी साध रखे संजीत राम ने अब खुद अपराध नियंत्रण की कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में अकबरपुर थानां कांड संख्या 170/ 25 धारा 317( 4)/ 317( 5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त जितेन्द्र यादव पिता सकलदीप यादव, प्रिंस कुमार पिता बबलू यादव दोनों ग्राम फतेहपुर थाना अकबरपुर व रोहित कुमार पिता गोरे राजवंशी ग्राम महुगाय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों आरोपी के विरुद्ध अपाची एवं होंडाशाइन मोटरसाइकिल चोरी कर क्रय- विक्रय करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लोहसिंघना से 04 मोटरसाइकल पर लदे करीब 800 लीटर देसी महुआ शराब के साथ उमेश यादव पिता भुवनेश्वर यादव, चंदन कुमार पिता कृष्णा यादव दोनों ग्राम बजवातरी थाना रजौली, सिन्टु कुमार पिता कामेश्वर यादव ग्राम देवीपुर थाना अकबरपुर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अकबरपुर खुरी पुल पर अवैध रूप से वाहन लगाकर पथ जाम करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया अगले चरण में वाहनों पर जुर्माना लगाने का कार्य किया जायेगा। वैसे दो टेम्पो चालकों को कुल 12 हजार रुपए का चालान काट शुरुआत कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट