नवादा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं के विक्षुब्ध गुट द्वारा डॉ श्री कृष्ण स्मारक हाल में पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। इसमें पार्टी के स्थापना से लेकर आज तक पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आने वाले विधानसभा चुनाव एवं पार्टी के सारे कार्यक्रमों की सफलता की चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने किया।
स्थापना दिवस समारोह को पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,नरेश वर्मा,प्रताप रंजन,निरंजन सिंह,रामवृक्ष कुमार, जितेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, पूर्व जिला मंत्री अशोक चौहान, पूर्व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया, मनोज कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल राजवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य, सतेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, सुनील मिस्त्री, सहदेव वर्मा, बमबम सिंह, मंगल सिंह मुकेश कुमार, टुनटुन सिंह, विजय यादव, भाजपा नेता श्याम सिंह, डॉ विमल प्रसाद,रणजीत यादव, प्रो सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र बबलू, दीवान जी, आलोक कुमार, रामानुज प्रसाद, मुख्य पार्षद पति प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व प्रवक्ता अवनिकांत भोला,कुंदन प्रभाकर, भोला, प्रमोद कुमार, महिला मोर्चा से रागिनी देवी, बीना देवी, प्रमिला देवी आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इस प्रकार भाजपा में बगावत की शुरुआत हुई जिसका प्रभाव विधानसभा चुनाव पर पड़ने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट