नवादा : मगध प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने अकबरपुर अंचल व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त मीणा द्वारा अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी की जांच की। साथ हीं विभिन्न प्रकार की पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि सभी पंजी को अप टू डेट करना सुनिश्चित करे।अंचल कार्यालय में भूमि विवाद, दाखिल खारिज, परिमार्जन से संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में पाया गया कि म्यूटेशन, परिमार्जन से संबंधित अधिक मामले लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन का दाखिल खारिज ना हो जांच पड़ताल कर कार्रवाई करें। कर्मचारियों के स्तर पर लम्बे समय तक आवेदन लंबित ना रहे। समय से उसका निष्पादन हों। उन्होंने सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय में सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।इस दौरान आयुक्त ने आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए और समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने पूरे दिन अंचल और प्रखंड कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की।
इसी तरह प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी उन्होंने विकास से संबंधित सभी योजना को समय पर संचालित करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम चंद्रशेखर आजाद ,रजौली अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष ,अंचल अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ,प्रखंड विकास पदाधिकारी गीता के अलावे प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट