नवादा : अकबरपुर प्रखण्ड पचरुखी पंचायत मुस्लिम बहुल नजाम मुहल्ले के वार्ड नम्बर 13 व 14 के रोजेदारों को विगत एक सप्ताह से लगातार जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा जलापूर्ति में तकनीकी खराबी के कारण हुई है। ऐसे में रोजेदार तो परेशान हैं ही होली जैसे त्यौहार पर हिन्दू समुदाय भी परेशान हैं। गर्मी अपने तेवर में है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। ऐसे में लोगों को पेयजल की सख्त आवश्यकता है और जलापूर्ति ठप है।
दोनों वार्डों में सरकारी चापाकलों की संख्या नगण्य है। महिलाओं को गर्मी में चापाकलों पर पानी के लिए लम्बी कतारें लगानी पड़ रही है जिससे महिलाओं की परेशानी बढ़ी हुई है।वार्ड के लोगों ने सूचना पीएचडी के कार्यपालक अभियंता समेत तमाम अधिकारियों को दे पेयजल आपूर्ति की मांग की लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बरकरार है।
वार्ड 13 के वार्ड सदस्य शौकत वारसी, वार्ड 14 के वार्ड सदस्य मो. शाका समेत मो. शहवाज अनवर, नसीम डफाली, जावेद अंसारी, मो. मोहसिन आदि ने जिला प्रशासन से रोजा को देखते हुए अविलंब जल संकट समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।
भईया जी की रिपोर्ट