नवादा : जिले में अन्य सुबह टहलने निकली महिला की मौत तेज रफ्तार बाइक से कुचलकर हो गयी। घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जिले के उग्रवाद प्रभावित रोह प्रखंड के रूपौ रोड में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की जान गई है। मृतक महिला की पहचान रूपौ गांव के स्वर्गीय लखन तिवारी की 50 वर्षीय पत्नी फुलवा देवी के रूप में हुई है। मृतका अन्य महिलाओं के साथ रोज की तरह सुबह टहलने गई थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार होने में सफल रहा। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस बाइक को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भईया जी की रिपोर्ट