नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के चिरैया गावं निवासी सह ओंकार मेडिकल हॉल के संचालक पत्रकार संतोष कुमार उर्फ़ संटू सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सर में चोट लगने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायल पत्रकार के स्वजनों ने बताया की रविवार की संध्या सात बजे वारिसलीगंज से अपने गावं लौट रहे थे तभी गांव के समीप तीव्र गति से जा रहे झरझरिया के चपेट में आने से बाइक से गिर गए।
बताया जाता है कि झरझरिया पर बांस लदा हुआ था जो पीछे बहुत दूर तक था। रात्रि होने की बजह से जैसे ही सड़क से मुड़े वाहन की चपेट में आ गए। उनके साथ उनकी पुत्री भी थी। घायलवस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया। पटना के निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। सर में रक्तश्राव होने के कारण स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
चिकित्सक के अनुसार अगले चौबीस घंटे काफ़ी महत्वपूर्ण है। हालांकि चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है लेकिन अगले चौबीस घंटे के बाद उनकी स्थिति रिकवर हो सकती है। घटना की सुचना पर पत्रकार मिथिलेश कुमार, मनीष कमलिया सहित कई पत्रकार हॉस्पिटल जाकर चिकित्सक से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। चिकित्सक ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया लेकिन खतरे से बाहर बताया है।
भईया जी की रिपोर्ट