नवादा : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संवाद कार्यक्रम से पहले अतिथि गृह में प्रेसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को बताया बिहार में माफियाओं व अपराधियों का राज चल रहा है। सरकार अधिकारी चला रहे हैं। सांसदों-विधायकों तक की बात अधिकारियों द्वारा अनसुना किया जा रहा है। महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। बिहार में हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली और पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर के साथ-साथ योजना के तहत 2500 प्रति माह महिलाओं को दिया जाएगा।
प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं
मुख्यमंत्री प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं। मंच पर अल्पसंख्यक समुदाय को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि कोई विरोध न कर दे इसलिए जनता को संबोधित तक नहीं किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन भाजपा-जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है।
उन्होंने सवाल खड़ा किया कि प्रगति यात्रा में दो अरब से ज्यादा की राशि खर्च हो रहे हैं। क्या फायदा हो रहा है। इससे आम जनता को कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। अधिकारी लीपापोती में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि गरीब और आम जनता को देखने वाला कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि राजद के दो विधायक इस प्रेसवार्ता में गायब दिखे। नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर दोनों प्रेसवार्ता में दूर-दूर तक नहीं दिखाई नहीं दिये।
राजद के 2 विधायक पार्टी को दे सकते हैं झटका
बिहार विधानसभा के 2025 में होने वाले चुनाव से पहले राजद के दो विधायक पार्टी को झटका दे सकते हैं। इसका एहसास शायद पार्टी को भी है। 20 फरवरी को तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ नगर भवन में कार्यक्रम था। जिले के दो राजद विधायक नहीं पहुंचे। नवादा से राजद की विधायक विभा देवी और रजौली से पार्टी के विधायक प्रकाश वीर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
हांलांकि इसके पूर्व नगर में लगाये गये बैनर – पोस्टर से इन्हें गायब कर दिया गया था। वैसे तेजस्वी ने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बता कुछ बोलने से कन्नी काट गए। मौके पर जिलाध्यक्ष उदय यादव, श्रवण कुशवाहा, गौतम कपुर चन्द्रवंशी समेत कई राजद नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।