नवादा : कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव में एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवती के ससुराल वालों पर लगा है। युवती के परिजन ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका प्रियंका के परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मार डाला। विवाहिता का शव बेड पर अचेत अवस्था में मिला। मृतका के पिता देवेंद्र चौहान ने थाने में प्रियंका के पति रंजन, चाचा, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव के देवेन्द्र चौहान ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह बेलदलहा गांव के रहने वाले रंजन चौहान के साथ अप्रैल 2022 में किया था। शादी के वक्त लड़के वालों को पूरा दान-दहेज का सामान दिया गया था, बावजूद ससुराल वाले लड़की को दहेज़ के लिए परेशान करते थे। उसके साथ ही पति, सास और ससुर के लोग द्वारा अक्सर लड़की से मारपीट की जाने लगी। प्रियंका अपने माता-पिता को अपने सास, ससुर और पति की करतूत बताती थी और कहती थी कि ये लोग दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी हत्या कर देंगें।
इस तरह की सूचना के बाद प्रियंका के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों से सामाजिक समझौता भी कराया था। बावजूद, दहेज लोभियों का मन नहीं भरा तो प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया। प्रियंका का शव बेड पर अचेत अवस्था में मिला जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी नजदीकी कादिरगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कादिरगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रियंका के पति रंजन चौहान और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। सास-ससुर मौके से फरार होने में सफल रहे।
भईया जी की रिपोर्ट