पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री होने से पहले ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। इसके विरोध को लेकर पटना के सड़कों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में निशांत कुमार को इस बार के विधानसभा चुनाव लड़ने जैसे संकेत का विरोध किया जा रहा है। वहीँ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी एक तरह की चुनौती दी गई है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। इसके कारण भी गिनाये गए हैं।
दरअसल, यह विरोध वाला पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा ऑफिस के पास लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, हरनौत की जनता जिसे चाहेगी वहीँ राजा बनेगा। मतलब साफ़ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के विरोध में यह पोस्टर लगाया गया है। लोग इस पोस्टर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चुनौती मान रहे हैं।
वहीँ, पोस्टर में सबसे ऊपर नीतीश कुमार और निशांत की साथ में तस्वीर है। ठीक बगल में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ता रवि गोल्डन की तस्वीर है। दोनों के बीच हरनौत विधानसभा से 2025 में आमने सामने की लड़ाई दिखाई गई है। एक तरफ तीर का निशान है तो दूसरी तरफ कांग्रेस हाथ निशान है। पोस्टर में जहां, निशांत कुमार को राजा का बेटा तो वही रवि गोल्डन कुमार को प्रजा का बेटा बताया गया है।