नवादा : भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता मोहन कुमार गुप्ता का अहले सुबह पटना एम्स में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से इलाज के सिलसिले में पटना एम्स में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिरदला बाजार लाया जा रहा है। निधन का समाचार सुनते ही उनके पैतृक आवास पर शुभचिन्तकों का तांता लगा हुआ है। सिरदला बाजार निवासी स्व. गुप्ता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष रह चुके थे। फिलहाल जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। वो सिरदला पंचायत समिति सदस्य थे।
उनके निधन पर भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल मेहता, जद यू प्रदेश सचिव दीपक कुमार मुन्ना, पूर्व अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंहा, रजौली भाजपा अध्यक्ष गगन, रजौली राजद विधायक प्रकाश वीर, अकबरपुर पूर्व अध्यक्ष बृजन्दन प्रसाद, अजय कुमार भोला, अश्विनी कुमार गुप्ता, गोविन्दपुर प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व शुभचिन्तकों ने शोक व्यक्त करते हुये परिजनों को सांत्वना दी है।
फिलहाल शव आने व अंतिम दर्शन करने आवास पर लोगों का आना जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट