नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसके लिए व्यवहार न्यायालय में 3950 वादों को चिन्हित किया गया है तथा 2499 पक्षकारों को नोटिस तामिला के लिए सर्व किया गया है, जिसमें एमएसीटी वादों की सं. 96, मैट्रिमोनियल का 12, क्रिमिनल वाद 3433, जी.ओ. वादों में माइनिंग का 106, वन वाद 134, माप-तौल 82, श्रम वाद 23, धारा 138 एन.आई. एक्ट का 54, सिविल वाद का 10, टेलीफोन वाद का 251 तथा बैंक का 43999 मामला चिन्हित किया गया है।
आयोजन की सफलता के लिए वृहत स्तर पर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाया जा रहा है तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से आवश्यक विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा जिले के विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा निर्गत नोटिसों के तामिला कराने हेतु नोटिसों को थाना के माध्यम से भेजा जा रहा है।
बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों के अधिक-से-अधिक निष्पादन के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा इस बार सुलहनीय वादों काअधिक-से-अधिक निपटारा किया जा सकेगा। इसके लिए व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारियों द्वारा पीठ लिपिक एवं कार्यालय लिपिक को पक्षकारों पर नोटिस निर्गत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
भईया जी की रिपोर्ट