नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया में मॉडर्न स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह की गाड़ी पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे दुर्गा पूजा में शामिल होने गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस बावत नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार से पूछे जाने पर बताया कि डॉक्टर अनुज सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निदेशक द्वारा नारदीगंज थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 118/26 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट