नवादा : उत्पाद टीम ने रजौली चेकपोस्ट पर श्री प्रवीण कुमार अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में पिकअप निबंधन संख्या WB55E 6251 से 185.200 किलोग्राम डोडा (पाॅपी स्ट्रा) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डोडा को 17 बोरों में रखा गया था जिसे खीरा वाले कैरेट के नीचे छुपा कर रखा गया था।
गिरफ्तार दोनों तस्कर द्वारा पूछ-ताछ में अपना नाम रोहित रजक उम्र 25 वर्ष पिता मानिक रजक ग्राम इचाग, थाना झालदा जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) एवं शंकर गोराई, उम्र 25 वर्ष करीब, पिता पुरण गोराई ग्राम ब्रजापुर थाना झालदा जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) बतलाया। पूछताछ में इन दोनों के द्वारा बतलाया गया की उपेंद्र राय के द्वारा उन्हें यह डोडा उपलब्ध कराया गया था यह इचाक से लेकर मतीहारी जा रहे थे। आपूर्तिकर्ता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है जिस पर छानबीन के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
जांच अभियान में सक्रिय सहयोग विश्वजीत कुमार सिंह सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध एवं गृह रक्षक पप्पू पंडित, 191848 एवं गृह रक्षक प्रमोद कुमार 1988 के द्वारा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों किरूद्ध प्राथमिकी संख्या 339/26 धारा 15 C एवं 8C एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट