By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बड़गांव धाम में छठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री श्रवण कुमार ने लिया जायजा, बोले- व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा

Swatva
Last updated: November 9, 2026 4:50 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

– घाटों की सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेंगे दो जर्मन हैंगर पंडाल

नालंदा, 09 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को नालंदा स्थित ऐतिहासिक बड़गांव धाम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का निर्देश दिया।

Contents
– घाटों की सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेंगे दो जर्मन हैंगर पंडालश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजामछठ व्रतियों की सुविधा के लिए सरकार सजग : कौशलेंद्र कुमार
- Advertisement -

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोकपरंपरा, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है। बड़गांव धाम का ऐतिहासिक छठ घाट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को घाटों एवं तालाबों की विशेष साफ-सफाई कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात को सुचारु रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाटों पर कहीं भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम

मंत्री ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। व्रतियों के ठहरने के लिए 5,000-5,000 की क्षमता वाले दो जर्मन हैंगर पंडाल तथा बांस से निर्मित चार अन्य पंडाल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 16 चलंत शौचालय, 45 स्थायी शौचालय और 10 चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisement -

श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात प्रबंधन के साथ माइकिंग के माध्यम से लगातार आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को तैयार रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सरकार सजग : कौशलेंद्र कुमार

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि छठ महापर्व देश के प्रमुख लोक आस्था के पर्वों में से एक है। राज्य सरकार छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सजग है। प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से छठ पूजा संपन्न कर सकें।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, अरुण वर्मा, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, रंजीत मुखिया, सुजीत सिंह, मुकेश सिंह, विजय कुमार, संजय कुशवाहा, मुन्नी सरपंच, सचिन पटेल, रूपेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अधिवक्ता नंदकिशोर प्रसाद, जदयू नेता सुधीर सिंह, सिपाही जी दीपू कुमार, बंटू सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार, सिलाव के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED: nalanda khabar, nalanda news, छठ महापर्व, नवादा खबर, नालंदा न्यूज़, बड़गांव धाम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पेड़ से लटकता अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 
बिहारी समाज
वृहद आश्रय गृह, बुधौल में बालक-बालिकाओं के साथ डीएम व एसपी ने मनाई दीपावली की खुशियां
बिहारी समाज
नगर मध्य विद्यालय के अंबेडकर मैदान महादलित टोला में डी व एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां
बिहारी समाज
तीन दिवसीय नाटक कार्यशाला‌ का आयोजन सोमवार से
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पेड़ से लटकता अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 
बिहारी समाज
वृहद आश्रय गृह, बुधौल में बालक-बालिकाओं के साथ डीएम व एसपी ने मनाई दीपावली की खुशियां
बिहारी समाज
नगर मध्य विद्यालय के अंबेडकर मैदान महादलित टोला में डी व एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां
बिहारी समाज
तीन दिवसीय नाटक कार्यशाला‌ का आयोजन सोमवार से
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पेड़ से लटकता अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

नवादा : जिले के हसुआ थाना क्षेत्र के मटुकबिगहा गांव के बधार में…

By Swatva
बिहारी समाज

वृहद आश्रय गृह, बुधौल में बालक-बालिकाओं के साथ डीएम व एसपी ने मनाई दीपावली की खुशियां

नवादा : दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस…

By Swatva
बिहारी समाज

नगर मध्य विद्यालय के अंबेडकर मैदान महादलित टोला में डी व एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां

नवादा : दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं…

By Swatva
बिहारी समाज

तीन दिवसीय नाटक कार्यशाला‌ का आयोजन सोमवार से

- फिल्म अभिनेता सागर इंडिया, नए बच्चों को देंगे उड़ान नवादा : चौखट संस्था…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?