नवादा : लोजपा (आर) के व्यिवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने जिले के अकौना बाजार स्थित वीणा ज्वेलर्स के यहां हुई लूट की घटना पर पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान खगड़िया सांसद सह बंगाल एवं आसाम प्रभारी राजेश वर्मा की सोच व्यापारीयों के बारे मे बहुत ही सकारात्मक सोच रखते हुए देश के व्यापारीयो के साथ कोई भी घटना होगी तो पार्टी के लोग हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
पीड़ित व्यापारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन (IPS) से उनके ऑफिस में मुलाकात कर घटना पर विस्तृत बात की और पीड़ित व्यापारी प्रशासन की बातों से संतुष्ट हुए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय को जिले में व्यापारी कमेटी बनाने का सुझाव दिया जिसमें हर ट्रेड के व्यापारी अध्यक्ष होगे और इस ग्रुप को एस पी महोदय लीड करेंगे। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रवि गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अंग वस्त्र से सम्मान किया।
पीड़ित व्यापारी के पास भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रवि गुप्ता ने मुलाकात कर पीड़ित परिवार का ढाढस बढ़ाया साथ ही उन्होंने इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े है और जिला प्रशासन के आग्रह किया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले जल्द से जल्द जिला प्रशासन उद्भेदन करे और पीड़ित व्यापारी को न्याय मिले। मौके पर लोजपा (आर)जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अयोध्या पासवान, सतेंद्र यादव, अमित गुड्डू, देवेंद्र देव वर्मा और रंजीत कुमार शाह आदि शामिल हुए।
भईया जी की रिपोर्ट