नवादा : जिला मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने पटना स्थित अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। स्व सिंह पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के के कुहिला के साथ ही नवादा आवास कुहिला सेवा सदन सहित शिक्षा जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
सुरेश प्रसाद सिंह के निधन को जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अकबरपुर उच्च विद्यालय व कन्हाय लाल साहू उच्च विद्यालय से लेकर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय नवादा में उनके योगदान और सरल एवं सहज व्यक्तित्व को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
उनके निधन पर हंसुआ विधायक अनिल सिंह, विधान पार्षद नीरज कुमार, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन, जिले के वरीय पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया समेत हजारों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की।
भईया जी की रिपोर्ट