नवादा : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में नवादा में स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (ROB) सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर नगर थाना के निकट एक दिवसीय विशाल महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरणा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा एवं वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए संघर्ष कर रही है। महाधरना का मुख्य उद्देश्य नवादा में स्वीकृत रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण सहित 16 सूत्री मांगों पर सरकार और स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।
जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा शहर की जनता लंबे समय से रेलवे ओवर ब्रिज ना होने के कारण भीषण जाम की समस्या से जूझ रही है। घंटो ट्रैफिक में फंसे रहने के कारण एम्बुलेंस, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सरकार और प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह उदासीन बना हुआ हैं।
श्री झा ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के अलावा जिला कांग्रेस ने 16 सूत्री मांग पत्र तैयार किया है जिसमें जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, किसानों को समय पर खाद बीज और सिंचाई की सुविधा, जर्जर सड़कों का निर्माण, युवाओं के लिए रोजगार और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, शिक्षा में सुधार जल निकासी,भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच, रोह प्रखंड को रजौली अनुमंडल से हटाकर अविलंब नवादा अनुमंडल में शामिल करने, हिसुआ तथा वारसलीगंज या पकरीबरावां को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा देने, रजौली में बरसों से निर्मित नगर भवन को अविलंब चालू करने, ट्रेनिंग स्कूल के सामने स्थित पूर्व का बिहार शरीफ प्राइवेट बस स्टैंड में सब्जी मंडी या बच्चों के लिए खेलकूद पार्क जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे शामिल हैं।
महाधरना में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासन और सरकार इन 16 सूत्री मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जनता के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा और नवादा में आमरण अनशन तक । महाधरना का संचालन हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार ने की। धरने के समापन पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
महाधरना में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राकेश नंदन शर्मा, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ नवादा के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष उमाशंकर रजक, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार, बेदामी देवी, रामकुमार यादव, छोटे लाल यादव, गरीबन मुखिया, अरुण कुमार, मधुसूदन सिंह, प्रमोद कुमार, उपेंद्र सिंह, रामरतन गिरी, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, नवादा प्रखंड अध्यक्ष राम जन्म सिंह, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदनदीप, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष इंदू सिन्हा इंटक, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, कौवाकोल प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सेवा दल के सुरेंद्र कुमार, गणेश सिंह जी, कृष्णा चौधरी उर्फ पड़कन, शालो, मिंटू मियां, मिथुन मांझी, चंद्रभूषण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अजय कुमार, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट
