नवादा : जिले के राजगीर–हिसुआ पथ पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को रौंद डाला। पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि पति जीवन मौत से जूझ रहा है। घटना राजगीर–हिसुआ रोड पर भुलन बिगहा के समीप हुई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका की पहचान शारदा देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति कृष्ण देव चौहान के साथ मोटरसाइकिल से राजगीर से अपने गांव भूलन बिगहा लौट रही थीं। इसी दौरान भुलन बिगहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शारदा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्ण देव चौहान को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक फरार होने में सफल रहा।
भईया जी की रिपोर्ट