नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार के 12 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार खेत जाने के दौरान 440 वोल्ट के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में नंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। घटना बाद पीड़ित माता पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित पिता ने वारिसलीगंज पुलिस को सूचना देकर विभाग की लापरवाही के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है। बताया गया कि बालक स्कूल गया हुआ था। जबकि परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। जब बालक घर लौटा तब माता पिता को ढूंढते बधार जा रहा था। इस क्रम में अचानक एलटी तार बालक के ऊपर गिर गया जिससे क्षणभर में बालक उलझकर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नवादा ले जाया गया। जहां उसे मृत करार कर दिया।
भईया जी की रिपोर्ट
