By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

उपेक्षा से बदहाल पार्क के लौटेंगे अच्छे दिन, डीएसपी और मनरेगा पीओ ने संभाली कमान

Swatva
Last updated: August 28, 2026 1:32 pm
By Swatva 3 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : वर्षों से उपेक्षा की मार झेल रहा जिले के पकरीबरावां- प्रखंड मुख्यालय का पार्क अब फिर से संवरने लगा है। कभी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा यह पार्क समय के साथ घास-पतवार और झाड़ियों से घिरकर जंगल में तब्दील हो गया था।पार्क की बदहाल स्थिति को देखते हुए डीएसपी सुजय विद्यार्थी और मनरेगा पीओ विनोद कुमार सिंह ने पहल करते हुए इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। दोनों अधिकारियों की पहल पर स्थानीय बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया है।

Contents
श्रमदान से शुरू हुआ पार्क के कायाकल्प का अभियानकरीब एक दशक पहले कराया गया था पार्क का निर्माणअधिकारियों की पहल से फिर जगी उम्मीद
- Advertisement -

श्रमदान से शुरू हुआ पार्क के कायाकल्प का अभियान

डीएसपी और मनरेगा पीओ की पहल के बाद पार्क की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और परिसर को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सहयोग दिया। इससे लंबे समय से बदहाल पड़े पार्क की तस्वीर धीरे-धीरे बदलने लगी है।

अभियान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह पोकसी पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश कुमार, एरूरी पंचायत के सरपंच रूपेश कुमार, डुमरावां पंचायत समिति प्रतिनिधि मंटू सिंह, बुद्धिजीवी अनिल राय समेत अन्य लोगों ने श्रमदान किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामूहिक प्रयास से पार्क को फिर से उपयोगी और आकर्षक बनाया जा सकता है।

करीब एक दशक पहले कराया गया था पार्क का निर्माण

बताया जाता है कि करीब एक दशक पहले तत्कालीन एसडीपीओ राम पुकार सिंह के सौजन्य से इस पार्क का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद कुछ समय तक यह प्रखंड मुख्यालय की खूबसूरती में चार चांद लगाता रहा और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि, समय के साथ देखरेख के अभाव में पार्क की स्थिति खराब होती चली गई।

- Advertisement -

अधिकारियों की पहल से फिर जगी उम्मीद

पार्क की बदहाली को देखते हुए डीएसपी सुजय विद्यार्थी और मनरेगा पीओ विनोद कुमार सिंह ने आपसी विचार-विमर्श कर इसे फिर से जीवंत करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों की पहल पर साफ-सफाई समेत अन्य कार्य शुरू किए गए। स्थानीय बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चल रहे इस अभियान से पार्क के फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटने की उम्मीद जगी है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

महावीरी, जुलूस, युवक, गोली मारी, हत्या, गोपालगंज
गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत 
बिहारी समाज
जंतर-मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं देने के विरोध में सवर्ण समाज ने नगर में निकाला आक्रोश मार्च
बिहारी समाज
छिलका व पैन से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान परेशान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

महावीरी, जुलूस, युवक, गोली मारी, हत्या, गोपालगंज
गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत 
बिहारी समाज
जंतर-मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं देने के विरोध में सवर्ण समाज ने नगर में निकाला आक्रोश मार्च
बिहारी समाज
छिलका व पैन से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान परेशान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
महावीरी, जुलूस, युवक, गोली मारी, हत्या, गोपालगंज
अपराध

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज में आज शुक्रवार की सुबह महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान पुरानी…

By Amit Dubey

बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत 

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार के…

By Swatva
बिहारी समाज

जंतर-मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं देने के विरोध में सवर्ण समाज ने नगर में निकाला आक्रोश मार्च

नवादा : दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन की अनुमति नहीं देने और…

By Swatva
बिहारी समाज

छिलका व पैन से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान परेशान

नवादा : जिले की सिरदला प्रखंड क्षेत्र के चौकीया पंचायत बागेश्वरी बड़की आहर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?