नवादा : जिले की पकरीबरावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज रोड देवी मंदिर के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। मौके पर भाग रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।

थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर वारिसलीगंज की ओर से पकरीबरावां के लिए चला है जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई।
ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया जिसे खदेड़कर हिरासत में लिया गया। अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में अग्रिम कारवाई की जा रही है। बता दें जिले में अबैध बालू चोरी का धंधा थमने के बजाय दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट

